
पटना भारत वार्ता संवाददाता
बिहार में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि बिहार में कंप्लीट लॉकडाउन लगाए. बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए हैं. ऑक्सीजन से लेकर दवाओं का संकट है. कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टर भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो गए हैं .ऐसे में बिहार मेडिकल एसोसिएशन ने लॉकडाउन को ही एकमात्र विकल्प माना है ताकि तत्काल संक्रमण पर कुछ रोक लग सके. दूसरी तरफ कोरोन से उत्पन्न संकट की स्थिति की समीक्षा के लिए शाम को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग होने वाली है जिसमें प्रदेश के सारे बड़े अधिकारी शामिल होंगे. उधर कल राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है इसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. बैठक में संक्रमण को रोकने को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है. वैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद यह संकेत दे चुके हैं कि बिहार में आने वाले समय में लॉकडाउन लगाया जा सकता है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More