
पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग लगातार उठ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए क्या बिहार में लॉकडाउन लगाना चाहिए? बिहार में लॉकडाउन लगाने को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है और उसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संकेत दिए हैं। दरअसल, आज सरकार की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है और नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि प्रदेश में लॉकडाउन लगे या ना लगे इसको लेकर फैसला आज की बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ भी विस्तृत बैठक की थी और कोरोना संक्रमण के हालात पर फीडबैक लिया था। बता दें, फिलहाल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा है। सरकार के आदेश अनुसार बिहार के सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम 6 बजे बंद हो रहे हैं मगर इसके बावजूद भी संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है।
सूत्रों के मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार में सरकार अभी लॉकडाउन लगाने के मूड में नहीं है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि अब तक कोरोना से सम्बंधित निर्णयों में बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों के अनुसार ही राज्य में निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में राज्यों को लॉकडाउन आखिरी अस्त्र के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा है। इसलिए ऐसी चर्चा है कि बिहार में वीकेंड कर्फ्यू का निर्णय हो सकता है। लेकिन, बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग लगातार उठ रही है। एम्स के डॉक्टरों और आईएमए ने भी लॉकडाउन लगाने की मांग की है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More