बिहार में बंपर वोटिंग, 64.66 फ़ीसदी वोट गिरे, 25 सालों का रिकॉर्ड टूटा

Bharat varta Desk

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है. शाम छह बजे तक 121 सीटों पर 64. 66 फीसदी वोटिंग हुई. पिछले 25 वर्षों में पहली बार मतदान का यह आंकड़ा 60 प्रतिशत के पार गया है. पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो इससे पहले 1990, 1995 और 2000 के चुनाव में यह आंकड़ा 60 प्रतिशत से ऊपर गया था. अगर 2020 के मतदान से अगर तुलना करें तो बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई है. पिछली बार की तुलना में इस बार दोपहर में ही आंकड़े पिछली बार के मुकाबले आगे निकल गये. एक बजे ही पिछली बार की तुलना में 9.2 प्रतिशत ज्यादा मतदान हो चुका था.

उपमुख्यमंत्री और एमएलसी भिड़े

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। विजय सिन्हा में कहा कि राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago