पॉलिटिक्स

बिहार : दूसरे चरण के 94 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार, तेजस्वी, तेजप्रताप समेत समेत सरकार के 4 मंत्री मैदान में

NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में 3 नवंबर को बिहार के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इस बीच आज प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के नेता प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार में ताबड़तोड़ 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ 2 रैलियों में जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री का बिहार चुनाव प्रचार में आज अंतिम रैली है, जिसका असर दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में दिखेगा। एनडीए के अन्य स्टार प्रचारक भी आज कई जगहों पर रैली करेंगे। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव आज भी ताबड़तोड़ दर्जनों जगहों पर महागठबंधन के पक्ष में रैलियां करेंगे।

दूसरे चरण में राघोपुर से तेजस्वी यादव और हसनपुर से तेज प्रताप यादव का भाग्य का फैसला होना है। इस चरण में बिहार सरकार के 4 मंत्री पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, नालंदा से श्रवण कुमार, मधुबन से राणा रणधीर सिंह और हथुआ से रामसेवक सिंह भी मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव का मतदान तीन चरणों में होना है। पहले चरण के मतदान में बिहार की 71 सीटों पर मतदान हो चुका है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago