बड़ी खबर

बिहार- झारखंड के लोग जल्द ले सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी का मजा

Bharat Varta desk
बिहार और झारखंड के लोग भी जल्द ही बुलेट ट्रेन की सफर का आनंद ले पाएंगे.रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी से बिहार और झारखंड होते हुए हावड़ा तक बुलेट ट्रेन चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
इसके लिए रूट का सर्वे जल्द शुरू किया जाएगा. ट्रेन वाराणसी के मडुआडीह स्टेशन से हावड़ा तक जाएगी. यह ट्रेन पटना ,गया से होकर गुजरेगी. इस ट्रेन के रूट सर्वे के लिए गणेशा जीओ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नमक एजेंसी तैनात की गई है. वाराणसी रेल मंडल के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनकी देखरेख में एजेंसी सर्वे का काम पूरा करेगी.

कितने स्टेशनों को जोड़ेगी
रेलवे सूत्रो के मुताबिक वाराणसी से हावड़ा तक जाने के दौरान यह ट्रेन बिहार झारखंड के कई रेलवे स्टेशनों को जोड़ेंगी. इनमें बिहार के बक्सर, पटना, बोधगया के साथ साथ झारखंड के बरही, धनबाद और बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर और बर्दवान जैसे स्टेशन शामिल होंगे.

रेलवे सूत्रो के मुताबिक वाराणसी से हावड़ा तक का ये बुलेट ट्रेन रूट बिहार के कई स्टेशनों को जोडेगा. इसमें बिहार के बक्सर, पटना, बोधगया के साथ साथ झारखंड के बरही, धनबाद और बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर और बर्दवान शामिल होंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बंगाल में वोटिंग 90% पार

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों… Read More

2 hours ago

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

3 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago