
News N Live Desk: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार के उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि उत्पल कुमार सिंह बिहार के जमुई से ताल्लुख रखते हैं। वह 1986 बैच के उत्तराखंड कैडर के आइएएस अधिकारी रहे हैं। एक दिसंबर को वह अपना प्रभार ग्रहण करेंगे। वह निवर्तमान महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे।
भारतीय प्रशासिक सेवा से सेवानिवृत्त उत्पल कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों में अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वे उत्तराखंड का मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालने से पूर्व उत्पल कुमार सिंह ने उत्तराखंड सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सहित विभिन पदों पर अपनी सेवाएं दी है।
उत्पल कुमार सिंह ने केंद्र में भी कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इससे पूर्व श्री सिंह लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More