
कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता:
बिहारी बाबू के नाम से चर्चित सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा से अलग होने के बाद इन दिनों के कांग्रेसमें हैं। लोकसभा चुनाव में वे पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से पराजित हो गए थे। पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा में ट्वीट किया था। उसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपनी पुरानी पार्टी भाजपा में लौट सकते हैं। लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जल्द ही हुए ममता बनर्जी के साथ दिखेंगे।
सूत्रों ने कहा कि सिन्हा 21 जुलाई को शहीद दिवस समारोह में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘असली रॉयल बंगाल टाइगर’ और ‘एक आजमाया हुआ और परखा हुआ नेता, जिसने हाल ही में संपन्न बंगाल चुनावों में प्रचार और ‘धनशक्ति’ को रौंद डाला’, बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा होंगी। यह भी कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा को यह उम्मीद है कि ममता बनर्जी उन्हें राज्यसभा भेज सकती हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के बाद राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुई हैं। यहां बता दें कि भाजपा के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहले से ही राज्यसभा सदस्य की आस में तृणमूल कांग्रेस में मौजूद हैं। विधानसभा चुनाव के समय पीएनसी में शामिल हुए थे और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More