
Bharat Varta desk:
भगवान महावीर के 2549 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित पावापुरी महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक शब्द भी नहीं बोले। इस महोत्सव को नालंदा के पावापुरी भगवान महावीर विज्ञान संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कीर्ति स्तम्भ के समक्ष झण्डारोहण किया।कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना कुछ कहे ही निकल गए। वह मीडिया के सामने कुछ भी कहने से परहेज करते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से अपने अटपटे बोल के कारण नीतीश सुर्खियों में है मगर पावापुरी में एक शब्द भी नहीं बोलना अब चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि अपने नजदीकियों और डॉक्टरों के सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री ज्यादा बोलने से परहेज करेंगे।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More