
Bharat varta desk: फुटबॉल मैच के दौरान देखते ही देखते खेल का मैदान मौत का मैदान बन गया। दोनों टीमों के समर्थकों के बीच दंगा शुरू हो गया और हिंसक टकराव में 129 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 200 लोग घायल हो गए। यह खबर इंडोनेशिया से आई है जहां पूर्वी जावा के बड़े स्टेडियम में Arema FC और Persebaya क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों टीम के समर्थक आपस में भिड़ गए और भिड़ंत हिंसक हो गई। जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बचाव करना चाहा तो फैंस उन पर भी हमला कर बैठे। इसमें दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। स्टेडियम को पुलिस ने घेराबंदी कर स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की लेकिन स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि स्टेडियम में बड़ी संख्या में लाशें बिछ गईं। 200 से अधिक घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More