बागेश्वर धाम के आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी 13 मई को आएंगे पटना, 15 मई को लगेगा दिव्य दरबार

भारी संख्या में आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री के श्रद्धालु का हो रहा है आगमन : आयोजन समिति

पटना: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ के प्रांगण में बागेश्वर धाम के आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महराज के द्वारा 13 मई को हो रहा है, जो आगामी 17 मई 2023 तक चलेगा। इस दौरान आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। वही 15 मई को आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी का दिव्य दरबार लगेगा। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं हो चुकी है। उक्त बातें आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के श्री हनुमंत कथा के आयोजकों द्वारा दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बिहार साधु संतों की धरती है और यहां पर हम सभी बागेश्वर धाम के आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी का स्वागत करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बाबा के आगमन को लेकर सारी तैयारियां युद्धस्तर पर की गई है और गर्मी को देखकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल के आसपास के सभी गांव में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन में बिहार ही नहीं झारखंड उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी श्रद्धालुओं का आगमन होने जा रहा है। आयोजन में प्रशासन का भी सार्थक सहयोग मिल रहा है। साथ ही व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए वॉलिंटियर्स भी तत्पर रहेंगे।

उन्होंने आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री को लेकर राजनीतिक बयानों पर कहा कि लोकतंत्र में सबों को बोलने का अधिकार है। लेकिन इससे बाबा बागेश्वर महाराज के श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सभी बाबा के दर्शन को उत्साहित हैं और हम सभी लोग इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 week ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago