
bharat varta desk: झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन का अपने ही सरकार के खिलाफ बागी तेवर आज एक बार फिर देखने को मिला है। वे झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंची और ज्ञापन दिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह जमीन लूट रोकने के लिए ज्ञापन देने राज्यपाल के पास गईं थीं। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की जमीन की दलालों के जरिए लूट हो रही है। उनके ससुर शिबू सोरेन और पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन की लड़ाई इसलिए लड़ी गई थी कि अलग राज्य होने पर आदिवासियों के जल ,जमीन, जंगल से जुड़े अधिकार सुरक्षित हो सके मगर ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि चतरा में वन विभाग की जमीन पर कोयला कंपनी ने अवैध रूप से रास्ता बना लिया है। यह हाल झारखंड के अन्य हिस्सों में भी है। इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में भी लाया गया है। उन्होंने इस मुद्दा को विधानसभा में भी उठाया था मगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस आरोप को नकारा कि वह भाजपा के साथ मिलकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई विधायक ऐसा नहीं कर रहा है मगर हर विधायक झारखंड की वर्तमान स्थिति से नाराज है और मजबूर है। विधायक लोबिन हेंब्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि वे अपने अपने हिसाब से विरोध कर रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More