
Bharat Varta desk
कोरोनावायरस महामारी के काल में लोगों की जिंदगी काफी तनावपूर्ण बन गई है. तनाव ने लोगों के मनमिजाज को वहां पहुंचा दिया है जहां लोग संतुलन खोकर अप्रत्याशित घटनाएं कर रहे हैं. एक ताजी घटना में पटना जिले के मोकामा क क्षेत्र में एक बहशी बाप ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी है. मोकामा मोकामा थाना के कन्हाइपुर में चंदन महतो ने सोए अवस्था में बेटे अंकित और बेटी अलीशा को कुल्हाड़ी से काट दिया. इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद वह हथियार लेकर थाना पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल ली. बताया जा रहा है कि हत्यारोपी को अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपी अपनी पत्नी पर शक करता था. उसे यह भी शक था कि दोनों बच्चे उसके नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार इसको लेकर वह अक्सर पत्नी को प्रताड़ित किया करता था. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More