बड़ी खबर

बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

Bharat Varta Desk: बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बप्पी की बेटी रीमा लहरी ने स्टेटमेंट जारी करके ये जानकारी दी।

अस्पताल में भर्ती बप्पी लहरी

बयान में लिखा गया- बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती है मगर उनमें हल्के कोविड लक्षण पाए गए हैं। उन्हें अपनी उम्र के कारण एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. उडवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया था। वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और घर जाएंगे। उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए धन्यवाद।

कोरोना की चपेट में आ चुके हैं कई सितारे

बता दें कि कोरोना वायरस के केसेज दिन पे दिन बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को भी कोरोना हो चुका है। कार्तिक आर्यन, आमिर खान, सतीश कौशिक, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

इसी कारण से शूटिंग पर भी असर देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग रुकी हुई है। वहीं रियलिटी शो डांस दीवाने के 18 क्रू मेंबर भी एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिल्म चेहरे की रिलीज को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

12 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago