
पटना संवाददाता: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोमवार को राजद के प्रमुख नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और बिहार में बढ़ते हुए अपराध के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में बिहार में लगातार हो रही हत्या, लूट ,दुष्कर्म और दूसरी घटनाओं की जानकारी दी गई है. बाद में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल को आंकड़ों के हवाले से बिहार में अनियंत्रित अपराध के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि रुपेश हत्याकांड हो या मुजफ्फरपुर और दरभंगा की घटना सब के बारे में राज्यपाल को बता कर मैंने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था कंट्रोल करने में फेल है. मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है लेकिन अफसरों और अपराध को रोकने में उनका कोई नियंत्रण नहीं है. यहां बता दें कि कल तेजस्वी यादव छपरा जाकर रुपेश के परिवार के लोगों से भी मिले थे. तेजस्वी ने कहा है कि वे बिहार में अपराध की हालत पर राष्ट्रपति से भी मिलने जाएंगे.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More