
Bharat Varta desk:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया।
मध्य वर्ग को इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं जो पूरी नहीं हुई। यह लगातार 7वां ऐसा बजट था, जिसमें इनकम टैक्स स्लैब पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
डिडक्शन को लेकर भी कोई राहत नहीं दी गई है।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह बजट अगले 25 सालों के लिए ब्लू प्रिंट के तौर पर काम करने वाला है। उन्होंने बजट के जरिए 60 लाख नौकरियां दिए जाने की भी घोषणा की। वह बोलीं कि एलआईसी के आईपीओ पर काम चल रहा है और आने वाले दिनों में कुछ और चीजों का विनिवेश किया जाएगा।
राज्य सरकार के कर्मचारियों के पेंशन में राहत
राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए आम बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। उनके एनपीएस खाते में नियोक्ता की ओर से जमा की रकम पर 14 फीसदी का लाभ मिलेगा जैसा की अभी तक केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया। उन्होंने 90 मिनट में ही सारे बजट भाषण को पढ़ दिया और घोषणाएं कर डाली।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More