बड़ी खबर

‘बचपन के प्यार’ राजश्री से होगी तेजस्वी की शादी

Bharat Varta Desk: ‘बचपन के प्यार’ से शादी करने जा रहे हैं लालू यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। कल उनकी सगाई होगी, यह खबर अब पुरानी हो चुकी है लेकिन उनकी शादी किससे होगी इस पर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक उनकी होने वाली पत्नी बचपन की दोस्त हैं। दोनों आरकेपुरम, डीपीएस, दिल्ली में साथ-साथ पढ़ चुके हैं। लड़की का परिवार बहुत हाई फाई नहीं है लेकिन जानकारी के मुताबिक हरियाणा की रेवाड़ी जिले की‌ रहने वाली लड़की दिग्गज नेता शरद ‌यादव के परिवार से जुड़ी बताई जा रही है। तेजस्वी की भावी पत्नी का नाम राजश्री बताया जा रहा है। तेजस्वी की शादी होने की पुष्टि उनकी बहनरोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। बता दें कि लालू और राबड़ी के सात बेटियां और दो बेटे में तेजस्वी सबसे छोटे हैं और लालू के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी। कहा जा रहा है कि कल सुबह में सगाई होगी और रात में शादी भी। इसके बाद 11 दिसंबर को लालू और तेजस्वी समेत परिवार के लोग पटना आने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को जिस दिन तेजस्वी की सगाई और शादी होने वाली है उसी दिन लालू की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती की शादी का सालगिरह भी है। इसीलिए 9 दिसंबर की तिथि लालू परिवार के लिए बहुत अहम बन गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

7 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago