राज्य विशेष

बंगाल में विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल नहीं अब मुख्यमंत्री होंगी,ममता बनर्जी कैबिनेट का बड़ा फैसला


Bharat varta desk:
पश्चिम बंगाल में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब राज्य के विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगी। इससे संबंधित विधेयक जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने बैठक के बाद कहा, ”मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने वाले विधेयक को बंगाल मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही विधानसभा में एक विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।’
दरअसल बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रहे विवाद के कारण राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके पीछे पश्चिम बंगाल सरकार ने तर्क दिया है कि मुख्यमंत्री के चांसलर होने से किसी भी तरह के फैसले को लागू करने में तत्परता बरती जा सकेगी। जानकारी हो कि बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान के बीच चल रहे खींचतान के दौरान राज्य सरकार ने यह व्यवस्था कर दी है कि कि नए विश्वविद्यालयों के चांसलर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago