पॉलिटिक्स

बंगाल में ममता की जीत से जदयू नेता खुश, भाजपा पर इशारों में तंज

पटना : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की जीत से जदयू में खुशी का माहौल है। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को बधाई देते हुए इशारों ही इशारों में भाजपा पर तंज कसा है। कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि “भारी चक्रव्यूह को तोड़कर प.बंगाल में फिर से शानदार जीत के लिए ममता जी को बहुत-बहुत बधाई।” जदयू के कई अन्य नेताओं के सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए पोस्ट देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के द्वारा राज्य में लॉकडाउन लगाने की मांग का भी खिलाफ़त किया था। इससे यह साफ संकेत है कि भाजपा और जदयू के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सुल्तानगंज से कांग्रेस ने ललन कुमार को उम्मीदवार बनाया

Bharat varta Desk भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने ललन कुमार को… Read More

1 hour ago

सुल्तानगंज से ललन कुमार कांग्रेस के उम्मीदवार

Bharat varta Deskभागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने ललन कुमार को उम्मीदवार… Read More

1 hour ago

भाजपा की दूसरी सूची जारी, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को भी टिकट

Bharatt varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की… Read More

6 hours ago

नहीं रहे ‘महाभारत’ टीवी सीरियल के ‘कर्ण’ पंकज धीर

Bharat varta Desk टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में… Read More

7 hours ago

सीबीआई ने एनएचआई के अधिकारी को 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bharat varta Desk CBI ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय… Read More

8 hours ago

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

10 hours ago