
रांची संवाददाता: झामुमो का स्थापना दिवस समारोह में आज दुमका के गांधी मैदान में झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन से उपजी पार्टी है। आंदोलन से झारखंड हासिल किया गया है। आज के समय में मांगने से अधिकार नहीं मिलता, जो दल लड़ते हैं संघर्ष करते है वही मंजिल पाते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 लड़ने का ऐलान पहले से ही कर रखा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राज्य से सटे हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।
उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर झामुमो चुनाव लड़े और सांप्रदायिक शक्तियों को रोके।
हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा को रोकना बहुत जरूरी है और इसको लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति पर हम लोग पैनी नजर रखे हुए हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More