
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया. पथराव के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय घायल हो गए. यह पथराव गुरुवार को बंगाल के 24 परगना जिले के डायमंड हर्बल में अपने कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचने के क्रम में हुआ. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाया, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को नकार दिया. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि डायमंड हर्बल कि हमारी यात्रा के समय तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनका रास्ता अवरुद्ध किया, तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहन सहित अन्य वाहनों पर पथराव किए गए, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल-बाल बच गए. यह अशोभनीय घटना तृणमूल कांग्रेस की असली रंग को दर्शाता है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More