
Bharat Varta desk: बंगाल में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें बिहार के उद्योग मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हैं। उनके अलावा बिहार और झारखंड से किसी भी दूसरे नेता का नाम नहीं है। इसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को भी शामिल किया गया है। दो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हरदीप पुरी भी स्टार प्रचारक होंगे। खास बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बेहद सक्रिय सांसद विजयवर्गीज का नाम इस बार स्टार प्रचारकों में नहीं है ।अलबत्ता राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जरूर स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए हैं। वे पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे।
इसके अलावा, बीजेपी बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा, स्वपन दासगुप्ता, अनिर्बान गांगुली, रूपा गांगुली, लॉकेट चटर्जी, दिनेश त्रिवेदी आदि को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह दी गई है।
जानकारी हो कि बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उप-चुनाव होने वाला है जिसमें टीएमसी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने वकील और प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है।
बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट में शहनवाज हुसैन और मनोज तिवारी को भी जगह मिली है.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More