Categories: बड़ी खबर

‘फेसबुकिया आईएएस’ को निर्वाचन आयोग ने चुनावी ड्यूटी से हटाया


Bharat varta desk: जबसे सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है तब से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों में भी फेसबुक की जबरदस्त लत देखी जा रही है। ढेर सारे आईएएस और आईपीएस अफसर खासतौर से जिलों में पदस्थापित डीएम और एसपी रैंक के अधिकारियों में प्रचारात्मक पोस्ट करने की होड़ सी लगी रहती है। कई डीएम और एसपी ऐसे हैं जो अपने मूल काम से ज्यादा दिन भर फेसबुक पर प्रचार में लगे रहते हैं। प्रचारात्मक वीडियो बनवाकर फेसबुक पर डलवाते रहते हैं। ऐसे फेसबुकिया अफसर अपने काम से नहीं बल्कि प्रचार से लोकप्रिय होना चाहते हैं। इसके लिए कई डीएम -एसपी और उनसे ऊपर के अधिकारी पैसे पर ट्रेंड लोगों को रखा है। कई अधिकारी है जो पैसे देकर अपना लाइक बढ़वाते हैं।

ऐसे फेसबुकिया अफसरों को चुनाव आयोग ने आज कड़ा संदेश दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया पर इलेक्शन ड्यूटी से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करने पर आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने सोशल मीडिया की पोस्ट आने के बाद यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह को तत्काल चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। आयोग ने सिंह के स्थान पर अब 2011 बैच के आईएएस कृष्ण बाजपेयी को ड्यूटी में लगाया है। आयोग ने अपने आदेश में सिंह को तुंरत ड्यूटी छोड़ने और अपने नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

अभिषेक सिंह को अहमदाबाद के बापूनगर और असरवा में चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। आयोग ने अपने आदेश में अभिषेक सिंह द्वारा तस्वीर पोस्ट करने के काम को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया है। अभिषेक ने 17 नवंबर को फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट की थी और 18 नवंबर को चुनाव आयोग ने उन पर कार्रवाई कर दी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago