
कोलकाता संवाददाता
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज भाजपा का झंडा थाम लिया है. कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भाजपा के मंच पर वह पार्टी में शामिल हुए.यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं .बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा का दामन थामा. इस दौरान मिथुन ने बीजेपी का झंडा भी लहराया. बता दें कि मिथुन तृणमूल से राज्यसभा सदस्य थे. उन्होंने 2016 में पार्टी छोड़ी. जानकारी हो कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में मिथुन चक्रवर्ती के घर पर गए थे .उसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More