अपराध

फरार एसपी को पकड़ने के लिए एक लाख का इनाम, पढ़िए पूरी स्टोरी


Bharat varta desk : भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित और भगोड़ा घोषित अधिकारी मणिलाल पाटीदार को पकड़ने के लिए सरकार इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख करने का ऐलान कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभी तक ₹50000 का इनाम घोषित था।
पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान और गुजरात के अहमदाबाद समेत अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जहां उनके छिपे होने का अनुमान है। उन्हें एक कारोबारी की हत्या के एक मामले में खोजा जा रहा है।‌ मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा में पाटेदार के एसपी रहते कबरई क्षेत्र के रहने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को 8 सितंबर 2020 के दिन संदिग्ध हालत में गोली लग गई थी. उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। कारोबारी की मौत के बाद उनके भाई ने एसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि एसपी ने उन्हें गोली मरवा दी है। शिकायत की जांच के बाद अधिकारियों ने एसपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था लेकिन वह फरार हो गए। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

5 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago