प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवेशन में नयी शिक्षा नीति और डिजिटल लिटरेसी पर परिचर्चा

माउंट कार्मेल की सिस्टर सेरीना को बेस्ट प्रिंसिपल का सम्मान

पटना संवाददाता: होटल चाणक्य में प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सातवें अधिवेशन में नयी शिक्षा नीति और डिजिटल लिटरेसी पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक डॉ कमल किशोर ने किया जबकि गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव विशिष्ट अतिथि थे.इस मौके पर पटना माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सेरीना को सत्र 2021 की बेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड मुख्य अतिथि के हाथों दिया गया.

महत्वपूर्ण बना डिजिटल लर्निंग: डॉ कमल किशोर

अधिवेशन को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक डॉ कमल किशोर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कारक बन गया है.इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पढ़ना एवं सीखना व्यक्तियों के आत्म-प्रेरणा पर भी निर्भर करता है.यह दौर अब टेक्नोलॉजी से लैस है और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए डिजिटल लर्निंग भी कहीं ना कहीं मुख्य सहायक का रोल निभाने में कारगर साबित हो सकता है.

लॉकडाउन में स्कूलों ने अच्छा काम किया: विकास वैभव
विकास वैभव ने डिजिटल लर्निंग के माध्यम से लॉकडाउन में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने एवं घर बैठे ज्ञान का भंडार बच्चों तक पहुंचाने के सफल कार्य संपादन के लिए स्कूलों की प्रशंसा की.
अरविंद सिंह प्राईवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद राष्ट्रीय सलाहकार डा फरज़ाना शकील अली ने भी विचार रखे. अधिवेशन में बिहार व झारखंड के 38 जिलों के 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया.रत्ना सिंह जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष जी एन वार, सचिव ए आर वर्मा, संयुक्त सचिव एम वाई वाणी, तमिलनाडु के सचिव, बिलाल नटटर, हरियाणा की संयुक्त सचिव मौनिका डिसूज़ा, कर्नाटक के अध्यक्ष अफशद अहमद, चंडीगढ़ अध्यक्ष राकेश बंसल, उत्तर प्रदेश अध्यक्षा फरजाना शकील अली, झारखंड अध्यक्ष आलोक दुबे, सचिव तौफीक अहमद, पंजाब की महासचिव चेतन बंसल, राष्ट्र सचिव मावेन कौवल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एसपी वर्मा, डॉक्टर बी प्रियम, डॉक्टर देवानंद झा, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, तारीक अली खान, एस ए एच आब्दी, मोहम्मद अनवर, सुशीला सिंह, कन्हैया प्रसाद, अब्राहम अल्बर्टा मुख्य रूप से मौजूद थे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago