प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का हुआ सम्मेलन

रांची भारत वार्ता संवाददाता: प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन राज्य इकाई का प्रांतीय सम्मेलन बुधवार को रांची के शिवानी इंटरनेशनल होटल हीनू में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, झारखंड सरकार में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने किया। पासवा ने एकदिवसीय सम्मेलन में निजी स्कूलों की समस्या की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। वहीं राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल ने सम्मेलन में हिस्सा लेकर निजी स्कूल संचालकों और छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भी के विभिन्न देशों में कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर का खतरा उत्पन्न हुआ है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है और सरकार भी हर पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि वे खुद निजी स्कूल में अपनी पढ़ाई की है और ऐसे में निजी स्कूलों की समस्याओं से अवगत है। सम्मेलन का संचालन श्रीमती हरविंदर कौर एवं सुप्रिता झा ने किया जबकि पासवा के प्रदेश महासचिव तौफिक अंसारी ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन निशा भगत ने की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हुआ।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago