
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की हार की पूरी ज़िम्मेदारी प्रशांत किशोर ने ली है. यह बात उन्होंने मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही. चुनाव हारने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार मुंह खोले. प्रशांत किशोर ने कहा, “हमें सफलता नहीं मिली. हमसे ज़रूर कुछ ग़लती हुई होगी. हमारे प्रयास, सोचने के तरीक़े में ग़लती रही होगी. इसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है, मैं सत प्रतिशत इसकी ज़िम्मेदारी लेता हूँ.”
उन्होंने बिहार की जनता से माफ़ी भी मांगी. प्रशांत किशोर ने कहा, “मैं माफ़ी मांगता हूं कि मैंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर सका.” प्रशांत किशोर ने कहा, “मेरे प्रयास में जो कमी रह गई, उसके प्रायश्चित के लिए मैं विधर्वा गांधी आश्रम में एक दिन का मौन उपवास रखूंगा.” उन्होंने कहा, “वोट नहीं मिलना गुनाह नहीं है. ग़लती हुई होगी लेकिन ये गुनाह नहीं है.”राजनीति छोड़ने की अटकलों के बीच प्रशांत किशोर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनीति में बने रहेंगे.उन्होंने कहा, “अगर आप सोच रहे होंगे कि मैं बिहार छोड़ दूंगा तो ये बिल्कुल नहीं होगा. बिहार सुधारने की जिद के आगे कुछ भी नहीं है. दोगुनी मेहनत करके पूरी ताकत से लगेंगे. जब तक बिहार को सुधारने के अपने संकल्प को पूरा न कर लें पीछे हटने का सवाल ही नहीं है.”
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More