Bharat varta Desk
पटना गांधी मैदान में बगैर अनुमति अनशन और सरकारी काम में बाधा पहुचाने के आरोप में गिरफ्तार जन सुराज नेता प्रशांत किशोर को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने न्यायालय की शर्तों के आधार पर बेल लेने से मना कर दिया है। उसके बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उन्हें भेज दिया गया है। पीके ने कहा है कि जेल में उनका अनशन जारी रहेगा। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान उन्होंने कहा कि रुकना नहीं है। रुक जाएंगे तो सरकार और प्रशासन का मन बढ़ जाएगा। सोमवार सुबह में प्रशांत किशोर को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया और करीब सात घंटे तक एंबुलेंस में घुमाने के बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश किया। प्रशांत किशोर को न्यायालय ने जमानत दे दी थी मगर शर्त भी लगाए थे और 25000 जुर्माना भी जिसे मानने से प्रशांत किशोर ने इनकार कर दिया था।
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More
Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More