पॉलिटिक्स

प्रशांत किशोर एक बार फिर नीतीश से जुड़ने की जुगत में, बोले-दो दिन पहले सीएम से मुलाकात हुई थी

Bharat varta desk: बिहार के वर्तमान राजनीतिक दलों को अप्रसांगिक बताते हुए लोगों के लिए एक मजबूत विकल्प का दावा करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर क्या एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शरण में जाने की जुगाड़ बिठा रहे हैं? पिछले कुछ महीनों से नीतीश की तीखी आलोचना करने वाले प्रशांत ने अचानक मुख्यमंत्री से मुलाकात क्यों की? वह भी रात में और चुपके से। पूर्व राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा इसके जरिया बने थे ?

प्रशांत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हां मैं दो दिन पहले उनसे मिला था लेकिन यह मुलाकात सामाजिक, राजनीतिक, शिष्टाचार की भेंट थी। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के साथ गठबंधन या साथ आने को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर वे एक साल में बिहार में 10 लाख नौकरी दे देते हैं, तो ही कोई बात हो सकती है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 10 साल में नीतीश कुमार द्वारा किया गया ये छठवां प्रयोग है लेकिन इनमें एक ही बात खास है कि अगर बिहार में कुछ नहीं बदला तो वह नीतीश कुमार और उनकी सीएम की कुर्सी है। दोनों एक दूसरे से चिपके हुए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने 1 अक्टूबर से बिहार में सुराज यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। इससे वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने जो रास्ते चुने हैं उन पर वे कायम रहेंगे।

कायम रहेंगे

अपने चुने रास्तों से पीछे नहीं हटूंगा- पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने 1 अक्टूबर से बिहार में पदयात्रा का ऐलान किया है. मैंने जो रास्ते चुने हैं, उन पर मैं कायम हूं. उससे मैं पीछे नहीं हटूंगा. जनस्वराज से पीछे नहीं हटूंगा. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago