
पटना, भारत वार्ता संवाददाता-चुनावी रणनीतिकार कहलाने वाले प्रशांत किशोर ने पटना में पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर बिहार में अपनी भावी रणनीति का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के दोनों प्रमुख नेताओं लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधे।
उन्होंने कहा कि “लालू जी और उनके समर्थकों का मानना है कि उनके कार्यकाल में दलित और पिछड़ों का सामाजिक न्याय हुआ। 2014 के बाद नीतीश जी और उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने विकास का काम किया है। इनके दावों में सच्चाई है मगर यह भी सच है कि बिहार भारत का सबसे पिछड़ा राज्य है।
2 अक्टूबर से चंपारण से शुरू करेंगे यात्रा
उन्होंने कहा कि, ”2 अक्टूबर से मैं खुद पश्चिमी चंपारण से 3 हजार किलोमीटर की यात्रा करूंगा। जब तक बिहार के सभी गांव, मोहल्ले शहर तक ना पहुंच जाया जाए। 8 महीने से एक साल के भीतर यह यात्रा करूंगा। हर उन व्यक्ति से मिलूंगा, जो मिलना चाहेंगे। उनको जन सुराज की परिकल्पना से जोड़ा जाएगा।”
अभी नहीं बनाएंगे राजनीतिक दल
प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति पार्टी बनाने की घोषणा आज मैं नहीं करूंगा। 17,500 हजार लोगों को चिह्नित किया हूं। उनसे मिलने वाला हूं। तीन दिन में डेढ़ सौ लोगों से मिला हूं।
आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनना है। मेरी जन सुराज की परिकल्पना को जमीन पर उतारना है। पार्टी बनाऊंगा भी तो वह सिर्फ मेरी पार्टी नहीं होगी। जो लोग मेरे साथ जुड़ेंगे वह उनकी भी पार्टी होगी। एक ईंट मेरी होगी और एक ईंट उनकी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने के लिए नई सोच रहे प्रयास की जरूरत है। मेरा लक्ष्य है कि जो लोग बिहार को बदलने का जज्बा रखते हैं उन्हें अपने साथ जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कहते हैं कि बिहार में जाति आधारित राजनीति है उनसे पूछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति के कितने लोग यहां हैं मगर उन्हें यहां सबसे अधिक वोट मिले।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More