Categories: बड़ी खबर

प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर अमित शाह ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी ने भी किया स्नान

Bharat varta Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई. संगमनगरी मेंं शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे. शाह ने दोपहर करीब एक बजे डुबकी लगाई, ‘जल आचमन’ किया, सूर्य को जल अर्पित किया और कुछ शीर्ष संतों के मार्गदर्शन में अन्य अनुष्ठान किए. 

महाकुंभ मेले के पवित्र स्नान के लिए गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह व उनकी पत्नी ऋषिता और उनके बच्चों के साथ त्रिवेणी संगम पहुंचे थे. उन्होंने परिवार के साथ महाकुंभ में अनुष्ठान किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीआईपी घाट पर डुबकी लगाई.

अमित शाह के बेटे जय शाह ने संगम पर ‘आरती’ सहित अनुष्ठानों में भाग लिया. शीर्ष संतों ने जय शाह और ऋषिता के हाल ही में जन्मे बच्चे को भी आशीर्वाद दिया. उनकी बड़ी बेटी आरती के दौरान उनके साथ थी. इस अवसर पर मौजूद संतों में योग गुरु रामदेव भी शामिल थे. इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर शाह का हवाई अड्डे पर स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया.

शाह के दौरे के दौरान मेला क्षेत्र और प्रयागराज में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वाहन निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था, वहीं प्रयागराज शहर में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया गया था, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों पर असर पड़ा. इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संत जनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्‍सुकता प्रकट की. 

शाह ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है. कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है.” उन्होंने आगे कहा “आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संत जनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ.” महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago