
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19 जून 2024 को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और 17 देशों के मिशन प्रमुखों सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल थे. उद्घाटन के पहले उन्होंने 800 साल पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया .नालंदा विश्वविद्यालय को उसके स्वर्णिम इतिहास की तरह ही सजाया गया है. नए परिसर का निर्माण 455 एकड़ के विशाल भूखंड पर किया गया है. राजगीर की पंच पहाड़ियों में शुमार वैभारगिरि की तलहटी में नए नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है.
संसद के एक अधिनियम के ज़रिए साल 2010 में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इसके ज़रिए दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए फ़ैसले को लागू किया गया। साल 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय को बड़ी सौगात मिली. उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली अतीत की चर्चा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More