
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपए की लागत से देश भर के 654 रेलवे स्टेशनों का तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यात्त के पश्वात् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौरम नचेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर सुपौल, नवादा, रक्तील, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लामा, जनकपुर रोड, चकिया, नबी नगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोड ओवरब्रिज/अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार चौधरी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More