
Bharat varta desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 11वीं सदी के वैष्णव संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में हैदराबाद में 216 फुट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ प्रतिमा का अनावरण और लोकार्पण किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीरामनगर स्थित रामानुजाचार्य के मंदिर परिसर में स्थित एक यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिसर में बने 108 दिव्य देशम (सजावटी रूप से नक्काशीदार मंदिर) की परिक्रमा भी की। यह दिव्य देशम ‘‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’’ के चारों ओर बने हुए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामानुजम दक्षिण में पैदा हुए थे लेकिन संपूर्ण देश पर उनका प्रभाव है। उनका पूरा जीवन कर्म के लिए समर्पित रहा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ओर रामानुजाचार्य के भाष्यों में ज्ञान का उत्कर्ष है तो दूसरी ओर वो भक्तिमार्ग के जनक भी हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More