प्रधानमंत्री ने बंगाल की रैली में ममता बनर्जी पर हमला बोला, खेला होबे नारे की खिंचाई की


कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री ने उनके नारे खेला होबे की खिंचाई करते हुए कहा, ‘दीदी बोले खेला होबे लेकिन बीजेपी बोले विकास होबे, चाकरी होबे, शिक्षा होबे, महिला उत्‍थान होबे, युवा शक्ति संपन्‍न होबे . प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी को बंगाल की विकास की जगह खेला की चिंता है. उन्होंने कहा कि दीदी इस बात को भूल रही है कि इस बार बंगाल की जनता उनके खिलाफ खड़ी है. दीदी ने दलितों, वनवासियों और आदिवासियों को कभी विकास में हिस्‍सेदार माना ही नहीं. बंगाल तभी तरक्की करेगा जब सबका विकास हो. प्रधानमंत्री ने कहा कि कमिशन, कटमनी, तोलाबाजी का सबसे ज्‍यादा नुकसान कमजोर वर्ग को ही हुआ है.
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों को याद है कि बाटला हाउस एनकाउंटर के फैसले के बाद दीदी किसके साथ खड़ी थी. पीएम मोदी बोले, ‘पुलवामा हमले के वक्‍त आप किसके साथ खड़ी थीं दीदी, जनता ये नहीं भूली है.

दो मई को जाएगी ममता

मोदी ने ऐलान किया कि 2 मई को ममता सरकार जाएगी और बीजेपी की सरकार आएगी ताकि डबल इंजन की सरकार बने. मतलब केंद्र और राज्‍य दोनों में बीजेपी सरकार.मोदी बोले, ‘2 मई को दीदी जाएगी और असली परिवर्तन आएगा.

हर अत्याचारी जेल में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हर अत्‍याचारी जेल के भीतर होगा। उन्होंने बंगाल के अफसरों से अपील किया कि कानून सम्मत काम करें.

टीएमसी का मतलब बताया

ममता सरकार पर कमिशनखोरी का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, ‘बीजेपी सरकार की नीति है DBT, यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर.वहीं बंगाल में ममता दीदी की नीति है- TMC यानी ट्रांसफर माई कमिशन.’ मोदी ने अम्‍फान चक्रवात का जिक्र करते हुए कहा, ‘जब अम्फान साइक्लोन आया तो दीदी ने क्या किया था? अगर सहायता राशि चाहिए तो एक हिस्सा पार्टी ऑफिस में जमा करवाइए.नुकसान न भी हुआ हो तो भी आपको सहायता राशि मिल सकती है, बस एक ही शर्त है पार्टी ऑफिस में पैसा जमा कर दीजिए.’

इस धरती पर भगवान राम ने सीता की प्यास बुझाई थी

प्रधानमंत्री ने पुरुलिया में पानी संकट का मुद्दा उठाया . उन्होंने कहा कि यह इलाका आज पानी संकट के भीषण दौर से गुजर रहा है लेकिन कभी इसी धरती पर भगवान राम ने मां सीता की प्यास बुझाई थी. उन्होंने कहा कि यह धरती ऐसी धरती है जहां अजुद्या पर्वत है, सीताकुंड है, अजुद्या नाम से ग्राम पंचायत भी है. यह धरती भगवान राम और सीता के वनवास की साक्षी रही है. यहां राम जी ने माता सीता की प्‍यास बुझाने को जमीन पर बाण मारकर पानी की धारा निकाल दी थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

7 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago