
सेंट्रल डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुलवामा में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि दी. आज के ही दिन वर्ष 2019 को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए एक आतंकवादी हमले में भारत के जवान शहीद हो गए थे. चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भारतीय इस दिन को भूल नहीं सकता है . 2 साल पहले पुलवामा में हमला हुआ था . हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं . हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है . उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने यह बार-बार साबित किया है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वे सर्वथा सक्षम हैं.
याद रहे कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे .
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More