पॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री ने किया 1008 लाइट आवास हाउस परियोजना का शिलान्यास, रांची समेत छह शहरों में बनेंगे आवास

रांची संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के रांची समेत देश के छह शहरों में लाइट हाउस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस मौके पर राजधानी रांची के एचईसी, सेक्टर वन मार्केट के पास स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने नववर्ष और आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रॉसेस से बनाए जाने वाले आवास के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ने जिस सोच और दूरदर्शिता के साथ आवास निर्माण के क्षेत्र में गति लाने के लिए यह योजना शुरू की है , उसका लाभ शहरों में रहनेवाले गरीबों-मजदूरों और बेघरों को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रांची में लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत 1008 आवास बनाए जाने हैं. इस परियोजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ लाभुकों को भी हिस्सेदारी देनी है. लेकिन, झारखंड पिछड़ा राज्य है. यहां गरीबों और मजदूरों की बड़ी आबादी है. इनकी आय़ कम है. ऐसे में गरीबों-मजदूरों के लिए योजना में जो हिस्सेदारी तय की गई है, उसे देना उनके लिए बहुत आसान नहीं है. मुख्यमंत्री ने गरीबों और मजदूरों के आर्थिक हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री से इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया, ताकि उनपर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूर और गरीब काम करने के लिए शहरों का रूख करते हैं. इनमें कई मजदूर गांव से शहर हर दिन आना-जाना करते हैं, तो कई शहरों में ही रहते हैं. इनके पास आवास नहीं होता है. इसलिए ग्रामीण क्षेत्र से शहरों में रोजगार के लिए आनेवाले मजदूरों-गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्ययोजना बनाए, ताकि इन्हें मदद पहुंचाया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी को आवास देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गरीबों औऱ जरूरतमंद बेघरों को आवास देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. अबतक लाखों बेघरों-गरीबों को आवास की चाबी दी जा चुकी है और कई आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के साथ शहरों में भी आवास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि लाभुकों को आवंटित मकानों में सरकार द्वारा बिजली-पानी और गैस कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं. इस मौके पर सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव उपस्थित थीं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago