
NewsNLive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सासाराम से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए स्पष्ट कर दिया कि लोजपा अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान उनके हनुमान नहीं है। उन्होंने संकेत में चिराग की आलोचना भी की। हालांकि प्रधानमंत्री ने उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान का नाम लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया लेकिन चिराग का नाम नहीं लिया। अलबत्ता उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भ्रम पैदा करने के लिए कुछ नए चेहरों को उछाला जाता है। एनडीए गठबंधन के तौर पर उन्होंने भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम का नाम लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार बनेगी। बता दे कि चिराग इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए हमेशा कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के वे हनुमान है क्योंकि प्रधानमंत्री उनके दिल में बसते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे प्रधानमंत्री के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार की सुबह ही चिराग ने ट्वीट कर कहा था कि मुख्यमंत्री ने अमित शाह से कहवा दिया कि लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। आज प्रधानमंत्री से भी इसका सर्टिफिकेट दिलवा देंगे।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More