
न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को बधाई दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री की तस्वीर को भी साझा किया है.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद खाली था. वे ट्रस्ट के अध्यक्ष थे.
सोमवार को ट्रस्ट की प्रबंध समिति की ऑनलाइन बैठक में प्रधानमंत्री को इसका अध्यक्ष चुना चुना गया है.लालकृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह भी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य हैं.गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मशहूर सोमनाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए ये ट्रस्ट काम करता है.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सोमनाथ मंदिर के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण अद्भुत रहा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी की अध्यक्षता में ट्रस्ट मंदिर की गरिमा और भव्यता को और बढ़ाएगा.
इस पद पर कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई आदि भी रह चुके हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More