बड़ी खबर

प्रधानमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड आईएएस अमित खरे

Bharat varta desk:
शिक्षा मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पूर्व सचिव 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 30 सितंबर को भारत सरकार के शिक्षा सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में सचिव के पद और वेतनमान पर अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है। वे भारत सरकार के उन खास सचिवों में से थे जिन्हें बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने शिक्षा के बदलाव के लिए भी बहुत कुछ किया। वे झारखंड कैडर के अधिकारी रहे हैं। उन्हें अविभाजित बिहार में पशुपालन घोटाला को उजागर करने वाले अधिकारियों में से भी जाना जाता है जिस केस में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद अभी जमानत पर बाहर हैं। उनकी पत्नी निधि खरे भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार से जुड़े 2 आईएएस अधिकारी
पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा और पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा ने पीएमओ में सलाहकार का पद छोड़ दिया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago