
रांची, भारत वार्ता संवाददाता:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ तथा ब्रोंज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए ईनाम राशि दिए जाने की घोषणा की। तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी को 50 लाख, कोमालिका बारी तथा अंकिता भगत को 20-20 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप में देश के लिए मान बढ़ाने वाली तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी को गोल्ड मेडल जीतने तथा टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने हेतु ईनाम राशि 50 लाख रुपए तथा विश्व कप तीरंदाजी में रिकर्व टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के उपलक्ष्य में अंकिता भगत तथा कोमोलिका बारी को 20-20 लाख रुपए ईनाम राशि दिए जाने का ऐलान किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक प्रतिभागी बनने पर ही 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। आगामी 23 जुलाई 2021 से टोक्यो में प्रारंभ हो रहे ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए झारखंड से चुनी गईं हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को भी 5-5 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से बाहर खेलने वाले सभी खिलाड़ियों एवं कोच का 15 लाख रुपए का बीमा कराया जाएगा जिसका प्रीमियम सरकार भरेगी।
खिलाड़ियों ने किए अनुभव साझा
मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद में तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी तथा कोच पूर्णिमा महतो ने पेरिस में हुए तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी सहित गोल्ड मेडल जीतने तक के अनुभव को साझा किए। मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलीमा टेटे से टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर चर्चा की तथा उनका हौसला अफजाई किया। टोक्यो ओलंपिक के लिए तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी एवं हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलीमा टेटे को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More