
रांची, भारत वार्ता संवाददाता:
झारखंड प्रदेश जनता दल यू को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व विधायक खीरू महतो को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे हजारीबाग जिले के मांडू से विधायक रह चुके हैं। उनके नाम का ऐलान आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह ने की। इसके पहले सांसद ललन सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड के कई नेताओं ने उनसे मिलकर प्रदेश संगठन पर ध्यान देने का अनुरोध किया था।
अध्यक्ष पद के चयन को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को दिल्ली मेंराज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के आवास पर बैठक की थी ्। बैठक में अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष के चयन के साथ-साथ झारखंड में संगठन को प्रभावी बनाने के उपायों पर भी मंथन हुआ। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, आफाक अहमद, प्रवीण सिंह, हरि महतो, अजय कुमार, गुलाब महतो आदि उपस्थित थे।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More