बड़ी खबर

पूर्व पीएम की पत्नी को इनकम टैक्स की नोटिस, चकराया विधायक बेटे का माथा, बोले- गन्ने की खेती से कमा रहे रुपए

Bharat varta desk: देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने गन्ने की खेती से करोड़ों की कमाई की है। इस पर इनकम टैक्स विभाग ने उन्हें नोटिस भेजी है तो उनके विधायक बेटे का माथा चकरा रहा है। कहानी पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा की है।

उनकी संपत्ति और कमाई के संबंध में आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसकी जानकारी देते हुए देवेगौड़ा के बेटे एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच. डी. रेवन्ना ने जिला मुख्यालय हासन में बताया कि, ‘‘उन्हें (आईटी विभाग) हमें नोटिस जारी करने दीजिए। अब वे मेरी मां को नोटिस तामील कर रहे हैं। हम अपनी जमीन में गन्ना पैदा करते हैं। उन्हें आकर देखना चाहिए।’’
होलेनरसीपुरा के विधायक रेवन्ना ने कहा, ‘‘वे पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को नोटिस जारी कर रहे हैं। उन्हें नोटिस जारी करने दीजिए। इनकम टैक्स के अधिकारी आकर देखें वे हर एकड़ भूमि में फसल कैसे उगाते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago