पूर्णिया में गरजे अमित शाह साधा नीतीश कुमार पर निशाना

Bharat Varta Desk : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से ‘मिशन बिहार’ पर हैं। अमित शाह ने आज पूर्णिया में ‘जन भावना महासभा’ में हिस्सा लिया। अमित शाह ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 2014 में, आपके (बिहार सीएम नीतीश कुमार) के पास केवल 2 लोकसभा सीटें थीं, ‘ना घर के रहे थे, न घाट के’. 2024 के लोकसभा चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी. हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आने जा रहे हैं.

लालू की गोद में बैठ गए हैं नीतीश- शाह

अमित शाह ने कहा अब लालू जी सरकार में जुड़ गए हैं और नीतीश जी लालू की गोद में बैठे हैं. आलम ये है कि चारा घोटाला वाले मंत्री बन बैठे हैं. नीतीश राज में कानून-व्यवस्था चरमराई है. अब यहां डर का माहौल बन गया है. मैं आपको कहने आया हूं कि ये सीमावर्ती ज़िले भारत का हिस्सा हैं. किसी को डरने की जरूरत नहीं है. यहां पर नरेंद्र मोदी सरकार है.

मेरे आने से लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है- शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है. वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे. झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है.

अमित शाह ने कहा कि एक बार भाजपा को बिहार में पूर्ण बहुमत दे दीजिए, बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना दूंगा.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago