Uncategorised

पुलिस ने कहा था- रेप का आरोप सही नहीं, वजह जान लीजिए.. शाहनवाज हुसैन के खिलाफ ट्रायल कोर्ट ने रेप केस दर्ज करने के लिए क्यों कहा?

Bharat Varta Desk : बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई है। शाहनवाज हुसैन के खिलाफ बलात्कार के मामले में एफआईआर का आदेश कायम रहेगा। ये मामला साल 2018 का है।
शाहनवाज का कहना था कि शिकायतकर्ता ने उनकी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने के लिए आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप दूसरे कानूनी विकल्प अपनाएं। हम राहत नहीं दे सकते।

वजह जान लीजिए

दरअसल, पुलिस के मुताबिक रेप का आरोप सही नहीं है। फिर भी ट्रायल कोर्ट ने रेप केस दर्ज करने के लिए कहा। केस दर्ज करने के आदेश की वजह यह है- “क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट 2013 के तहत, IPC के सेक्शन 376 (रेप) जैसे दंडनीय मामलों में पुलिस के लिए CrPC के सेक्शन 164 के तहत पीड़ित का बयान दर्ज करना अनिवार्य है।”

हाईकोर्ट का आदेश क्या था?

दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 अगस्त 2022 को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने पुलिस को तीन महीने में जांच पूरी करने के लिए कहा था। साल 2018 में दिल्ली की एक महिला ने निचली अदालत में याचिका दायर कर हुसैन पर रेप का केस दर्ज करने की मांग की थी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago