पॉलिटिक्स

पीएम मोदी बोले ,जनता जनार्दन को नमन , लड़ाई जारी रखने का राहुल ने किया ऐलान, क्या होगा इंडिया का भविष्य

Bharat varta desk:
तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- यह सुशासन और विकास की जीत है। उन्होंने लिखा जनता जनार्दन को नमन।

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया धन्यवाद्

पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तेलंगाना के भाइयों-बहनों, भाजपा के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बीते कुछ सालों से आपका समर्थन भाजपा के लिए बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम राज्य के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी तारीफ करता हूं।’

उधर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। लेकिन उन्होंने कहा है कि विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद, प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।’

तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन में खलबली मची हुई है। भाजपा ने कांग्रेस से छत्तीसगढ़ भी छीन लिया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि इंडिया गठबंधन के भविष्य का क्या होगा। मध्य प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने भी उम्मीदवार खड़े किए थे मगर उनका चुनाव में सुपड़ा साफ हो गया है।

पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना गया था। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन सेमीफाइनल हार गए हैं। भाजपा विरोधी दलों में लड़ाई भी शुरू हो गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

7 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago