Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के खूंटी जिले में स्थित उलिहातू गांव से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी वोटरों को आज संदेश दिया। इस गांव में आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। पीएम मोदी ने खूंटी से आदिवासी कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ऐलान किया, साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की. दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की योजना अपनी उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की है।
दरअसल प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के बहाने चुनाव वाले राज्यों के आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार का आज यानी 15 नवंबर को अंतिम दिन है।
‘मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है, आज ऋण चुकाने आया हूं’, पीएम मोदी ने आदिवासियों के गढ़ से भरी चुनावी हुंकार
पीएम मोदी ने आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। रांची में में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है। कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। पिछड़े जिलों का ठप्पा लगाकर छोड़ दिया था। इनमें अधिसंख्य आदिवासी जिले। अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमारी सरकार ने इस जिलों कोआकांक्षी जिलों के रूप में घोषित कर विकसित किया।पीएम मोदी ने कहा कि मैं वह दिन देखना चाहता हूं जब हर गरीब के पास राशन कार्ड होगा। सभी के पास बिजली होगी। पांच लाख का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। किसानों, गरीबों, युवाओं को मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की भी गारंटी। मोदी हिम्मत कर निकला है आदिवासी न्याय अभियान को लेकर। आदिवासियों को हमेशा नजर अंदाज किया।
पीएम मोदी ने कहा कि कोई बिचौलिया नहीं, किसानों का सीधा नाता मोदी के साथ रहता है। झारखंड में भी नक्सली समस्या में कमी आई है। वहीं भगवान बिरसा अमर रहे के नारों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन समाप्त हो गया।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई… Read More
Bharat varta Desk मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More