पॉलिटिक्स

पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा हमें इन चुनावों में हो रहा है- अमित शाह

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : दिल्ली में भाजपा के स्टार प्रचारकों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गज मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था में बहुत बड़ा परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आया है। प्रदेश में सभी प्रकार के आपराधिक घटनाओं में 30% से 70% तक की कमी आई है। सभी माफिया जेल में बंद हैं। महिलाएं और बच्चियां अब खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह अपनी तरह का अनूठा चुनाव प्रचार अभियान रहा है। चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान हमें पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता तुलनात्‍मक रूप से ऊपर नजर आई। हमें चुनावों में इसका सीधा फायदा भी मिलने जा रहा है। यूपी में पहली बार जातिवाद, परिवारवार, तुष्टिकरण से मुक्त होकर लोकतंत्र नीचे तक पनपता नजर आ रहा है।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिन चार राज्‍यों में हमारी सरकारें थीं वहां की जनता ने एकबार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी को ही चुनने का निर्णय लिया है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह अपनी तरह का अनूठा चुनाव अभियान रहा है। पांचों राज्‍यों में पीएम मोदी के प्रति जनता का सकारात्‍मक रुख दिखाई दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने जिस तरह से गरीबों, पीड़ित, वंचित और शोषितों का सशक्तिकरण किया है उसका सकारात्मक असर हमें इन चुनाव अभियानों में नजर आया है। चुनाव अभियानों के दौरान हमें केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का सकारात्मक रवैया देखने को मिला है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार अभियानों से मालूम पड़ता है कि जिन चार राज्यों (गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और यूपी) में हमारी सरकारें थी वहां की जनता ने हमें दोबारा चुनने का फैसला किया है। रही बात पंजाब की तो वहां पहली बार हम 65 विधानसभा सीटों से ज्यादा पर मुकाबले में उतरे हैं। पंजाब में भी हमें सकारात्मक जन समर्थन मिला है। पंजाब में भी हमारी पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago