बड़ी खबर

पीएम ने मैसूर में किया योगाभ्यास, 75 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर संभाला मोर्चा, बिहार विधान सभा परिसर में पहली बार योगाभ्यास कार्यक्रम

Bharat varta desk: आज पूरे विश्व में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।‌‌इस मौके पर पूरे भारत में और दुनिया के कई देशों में अलग-अलग योग शिविरों का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर के पैलेस परिसर में करीब 12000 लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने योग के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र बताया। उनके अलावा देश के 75 केंद्रीय मंत्रियों ने अलग-अलग 75 स्थानों पर लोगों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के योगाभ्यास काक्रम में जनता दल यू के नेता नदारद

बिहार में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधान सभा परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कई विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों ने भाग लिया मगर जनता दल यू के बड़े नेता इस कार्यक्रम में नहीं दिखे।

राष्ट्रपति ने दिया योग के महत्व का संदेश

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी योगाभ्यास करते हुए योग के मतों का संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक रूप से लोगों के साथ योग किया। कई प्रदेशों में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक योग शिविरों में शामिल हुए। सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों से लेकर सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों की ओर से आज योगाभ्यास कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उत्तराखंड के पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के नेतृत्व में योग किया गया। बिहार के योग विश्वविद्यालय मुंगेर में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago