
Bharat varta desk
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को तोहफा दिया. उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ किसानों को आठवीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए. इस मौकेेे पर ्प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी किसानों को यह राशि सीधे उनके खाते में पहुंची है. पहली बार बंगाल के किसानों को भी इसका लाभ मिला है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व है.
इसके साथ कृषि के नए चक्र की शुरुआत का भी समय है. उन्होंने अपने भाषण में खासतौर से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि किस राज्य के किसानों को आज पहली किस्त मिली है. उन्होंने कहा कि जैसे जैसे राज्यों से केंद्र को किसानों के नाम मिलेंगे वैसे वैसे लाभान्वित ओं की संख्या बढ़ती जाएगी.
पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि 2,000 रुपये की तीन चौमाही किस्तों में सीधे लाभार्थी किसान परिवारों के आधार पंजीकृत बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं है. उन्होंने कोरोनावायरस से निपटने के लिए किए जा रहे केंद्र के प्रयासों की जानकारी दी.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More